{"_id":"64c419b660c0edcc550aa7e8","slug":"students-could-not-even-read-kakhara-in-front-of-adc-jind-news-c-199-1-sroh1007-3272-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एडीसी के सामने ककहरा तक नहीं पढ़ सके विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एडीसी के सामने ककहरा तक नहीं पढ़ सके विद्यार्थी
Sat, 29 Jul 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय जींद जंक्शन में बच्चों से सवाल पूछते एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ। संवाद
जींद। सरकारी स्कूलों के बच्चों को बुनियादी ज्ञान भी नहीं है। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने राजकीय उच्च विद्यालय जींद जंक्शन का निरीक्षण किया तो वह यह देखकर बहुत दुखी हुए कि बच्चों को ककहरे क, ख, ग, घ का भी ज्ञान नहीं है। निरीक्षण के दौरान छठी से दसवीं तक के बच्चे 13, 15, 17 व 19 के पहाड़े तक नहीं सुना पाए। इस पर उन्होंने सख्त लहजे में जिला शिक्षा अधिकारी को बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ वीरवार दोपहर बाद राजकीय उच्च विद्यालय जींद जंक्शन में पहुंचे। यहां उन्होंने छठी से दसवीं कक्षा के बच्चों से ककहरे क, ख, ग, घ, ड. के बारे में पूछा। पूरे स्कूल में केवल दो बच्चों को ही इस बुनियादी शिक्षा का ज्ञान हासिल था। इसके बाद उन्होंने बच्चों से पहाड़े सुने, लेकिन किसी भी बच्चे को 13, 15, 17 व 19 के पहाड़े नहीं आए। एडीसी इससे दुखी हुए। उन्होंने मौके से ही जिला शिक्षा अधिकारी को फोन करके बुनियादी शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्थिति में बच्चे कैसे आगे बढ़ पाएंगे। एडीसी ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण वह भविष्य में भी करेंगे। यदि स्कूलों में सुधार नहीं हुआ तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोट
एडीसी ने राजकीय उच्च विद्यालय जींद जंक्शन का निरीक्षण किया था। इसमें काफी खामियां नजर आईं। उनके निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में ऐसी लापरवाही मिली तो स्कूल मुखियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी।
कोट
इस प्रकार के परिणाम से मन काफी दुखी हुआ है। जब बच्चों को बुनियादी ज्ञान ही नहीं है तो वह आगे कैसे बढ़ेंगे। भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रखे जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
-- डॉ. हरीश वशिष्ठ, एडीसी।