फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students could not even read Kakhara in front of ADC...

Jind News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 29 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Students could not even read Kakhara in front of ADC...
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में रिश्ते में लगने वाले चाचा और आरोपी पड़ोसी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बताया था कि उसके रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक फरवरी में उसे बहकाकर हांसी ले गया था। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद उसने उसके साथ दो माह में कई बार दुष्कर्म किया था। मार्च में उसके पड़ोसी युवक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने भी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ दिन तो वह डर के मारे चुप रही, लेकिन बार-बार प्रताड़ित करने पर उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद हांसी महिला पुलिस थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद जींद महिला थाना पुलिस को जीरो एफआईआर भेज दी थी। जांच अधिकारी प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed