फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students collected garbage by running a plastic-free campaign.

Jind News: प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर विद्यार्थियों ने एकत्र किया कचरा

Fri, 25 Sep 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students collected garbage by running a plastic-free campaign.
फोटो 24जेएनडी09-श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ। स्रोत कर्मचा
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में ईको क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना और सेवा संकल्प अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान में ईको क्लब और एनएसएस के सदस्यों व स्वयंसेवकों ने कैंटीन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। विद्यार्थियों को प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और इसके पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ईको क्लब की संयोजिका अंजना धवन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और प्लास्टिक मुक्त बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्लास्टिक की थैलियों और डिस्पोजेबल वस्तुओं का उपयोग बंद करने का आह्वान किया। इस दौरान सदस्य भगवान दास, रितु, वीरेंद्र, कमलेश, इंदु, ममता और डॉ. मंजीत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed