फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students at Government Colleges Must Receive Basic Amenities: ABVP

राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मिले मूलभूत सुविधाएं : एबीवीपी

Thu, 19 Mar 2026 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Students at Government Colleges Must Receive Basic Amenities: ABVP
18जेएनडी03: प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत : एबीवीपी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने बुधवार को प्राचार्य प्रो. सत्यवान मलिक को ज्ञापन सौंपा।
एबीवीपी महाविद्यालय ईकाई अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि कॉलेज में कॉमन रूम की उचित व्यवस्था नहींं होने के कारण छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉमन रूम में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और न ही वहां साफ-सफाई का उचित ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन

परिषद ने मांग की कि छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग और सुव्यवस्थित कॉमन रूम की व्यवस्था की जाए ताकि वे अपने खाली समय का उपयोग अध्ययन और अन्य रचनात्मक कार्यों में कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई शौचालयों में साफ-सफाई की कमी है। पानी की व्यवस्था ठीक नही है और कुछ स्थानों पर मरम्मत की भी आवश्यकता है। इससे विद्यार्थियों को काफी असुविधा हो रही है।
एबीवीपी ने कॉलेज प्रशासन से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और खराब पड़े बाथरूमों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की।
एबीवीपी इकाई मंत्री मिष्ठी ने बताया कि कॉलेज में कई वाटर कूलर खराब पड़े हैं और जहां पानी की व्यवस्था है वहां भी पर्याप्त स्वच्छता नहीं है। गर्मी के मौसम को देखते हुए यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि इसके अलावा कॉलेज परिसर की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पंखों और लाइटों की मरम्मत और कैंपस में अनुशासन बनाए रखने जैसे मुद्दों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया।
यदि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं ही नही मिलेंगी तो उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed