फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students at CRSU burned an effigy of the HPSC chairman.

Jind News: सीआरएसयू में छात्रों ने फूंका एचपीएससी अध्यक्ष का पुतला

Thu, 15 Jan 2026 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students at CRSU burned an effigy of the HPSC chairman.
जींद। चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में किसान छात्र एकता संगठन, इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट और एनएसयूआई ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आलोक वर्मा का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्र नेता सुमित लाठर ने कहा कि हरियाणा में अंग्रेजी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में 35 प्रतिशत पॉलिसी का हवाला देकर योग्य युवाओं को बाहर किया गया। उन्होंने बताया कि 651 पदों में से केवल 151 अभ्यर्थी ही हरियाणा से चयनित किए गए। ऐसे उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया जो गोल्ड मेडलिस्ट, नेट और जेआरएफ जैसी उच्च योग्यताएं रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि असिस्टेंट प्रोफेसर में लागू 35 प्रतिशत क्राइटेरिया को समाप्त किया जाए। छात्र नेता अमित आदिवाल ने कहा कि जो भी हरियाणा के युवाओं का अपमान करता है भाजपा सरकार उन्हें ही बड़े-बड़े पदों पर बैठाकर मौका देती है। हरियाणा के युवाओं के भविष्य से साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता जयदीप संधु ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पॉलिसी को वापस नहीं लिया और योग्य हरियाणवी युवाओं को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को प्रदेशभर में और तेज किया जाएगा। मौके पर अभिषेक जुलाना,नवरतन माथुर,मंजीत,मुकुल टंडन, पंकज, अजमेर रेढू,दीपांशु, अमित बधाना, आशीष और धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed