{"_id":"6ac55c63bda7f01903052de1","slug":"students-angry-over-crsu-hostel-facilities-jind-news-c-199-1-sroh1009-161633-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू हॉस्टल की सुविधाओं को लेकर छात्रों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू हॉस्टल की सुविधाओं को लेकर छात्रों में रोष
विज्ञापन
06जेएनडी10: सीआरएसयू के हॉस्टल में अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थी। स्रोत: विद
जींद। जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों की नाराजगी सामने आई है। छात्र नेता नितिन मिलकपुर के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
छात्र नेता नितिन मिलकपुर ने कहा कि हॉस्टल की मैस कमेटी में ऐसे विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी तक हॉस्टल फीस जमा नहीं कराई है। छात्रों ने नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से कमेटी गठित करने और फीस जमा कराने वाले विद्यार्थियों को ही प्रतिनिधित्व देने की मांग की।
छात्रों ने हॉस्टल के कई कमरों में टूटी कुर्सियां, खराब गद्दे और बेड बदलने, खिड़कियों की समस्या दूर करने की मांग की। साथ ही सभी अटेंडेंट की ड्यूटी और समय-सारणी सार्वजनिक करने को कहा।
विज्ञापन
लिफ्ट और तीसरी मंजिल की सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग
कार्यकारी प्रधान गोविंद सैनी ने आरोप लगाया कि फीस वसूली के लिए हॉस्टल के समूहों में धमकी भरे संदेश भेजे जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने लिफ्ट की समस्या का स्थायी समाधान, तीसरी मंजिल के बाथरूम दुरुस्त करने, सुरक्षा के लिए जाल या नेट लगाने और खराब गीजर ठीक करवाने की भी मांग रखी।