फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Student Union met Registrar Loveleen Mohan

Jind News: रजिस्ट्रार लवलीन मोहन से छात्र यूनियन ने की मुलाकात

Fri, 22 Nov 2024 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Student Union met Registrar Loveleen Mohan
22जेएनडी43: लड़कियों के हाेस्टल में मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग के लिए रजिस्ट्रार लवलीन म
जींद। सीआरएसयू में छात्र यूनियन की प्रधान समेत पदाधिकारियों ने लड़कियों के होस्टल में मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए रजिस्ट्रार लवलीन मोहन से मुलाकात की। रजिस्ट्रार ने समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

छात्र यूनियन की प्रधान प्रियंका खरकरामजी ने कहा कि लड़कियों के हाेस्टल में इंडक्शन हीटर, पढ़ाई कक्ष में कुर्सियां व मेज नहीं हैं। मैस में साफ-सफाई नहीं है। कपड़े धोने के लिए वाॅशिंग मशीन की सुविधा नहीं है। वहीं अन्य कई तरह की परेशानियां छात्राओं को आ रही हैं। इस मामले में हाेस्टल वार्डन गंभीर नहीं है। इन मांगाें को लेकर 18 नवंबर को भी कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन समस्याओं के सुधार की तरफ कोई अमल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

होस्टल वार्डन द्वारा छात्राओं पर शिकायत नहीं करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। हाेस्टल से निकालने तक की धमकी दी जा रही है। इससे हास्टल में रहने वाली लड़कियों में भय का माहौल पैदा हो चला है। सचिव पल्लवी ने कहा कि छात्राओं पर अध्यापक या वार्डन का अनावश्यक दबाव सहन नहीं किया जाएगा। लड़कों के हाेस्टल की समस्याओं को लेकर छात्र यूनियन के अध्यक्ष सुमित लाठर और अभिषेक ने कहा कि यहां पानी की टंकी में मरे हुए पशु मिलते हैं। यहां लोहे का जाल लगवाए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर मोनिका, दीक्षा व पूजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed