फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Strong storm spoils electricity system, two sub stations breakdown

Jind News: तेज आंधी ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, दो सब स्टेशन ब्रेकडाउन

Fri, 05 Apr 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 05 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Strong storm spoils electricity system, two sub stations breakdown
जींद। बुधवार रात को आई तेज आंधी और बूंदाबांदी से जिले में बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। इसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रही। हालांकि तेज आंधी के बाद भी पोल और तार को नुकसान नहीं हुआ है। आंधी की वजह से शहर में कई जगह केबल जलने, जंपर टूटने, फ्यूज और कंडक्टर उड़ने की घटना हुई।
विज्ञापन

आंधी की वजह से सेक्टर-8 और बराड़ खेड़ा स्टेशन ब्रेक डाउन हो गए। बराड़ खेड़ा सब स्टेशन से बिजली सप्लाई ढाई घंटे के बाद बहाल हो सकी। बूंदाबांदी और आंधी के कारण बिजली निगम सर्कल में लगभग 150 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से अधिकतर का सुबह तक निवारण कर दिया गया था। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

बुधवार को पूरा दिन मौसम साफ रहा, लेकिन देर रात अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। उसके कुछ ही देर बाद तेज आंधी ने दस्तक दी। इससे बिजली व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी की वजह से शहर के अर्बन एस्टेट, आरा रोड, भिवानी रोड, श्याम नगर, रामबीर कॉलोनी, सुंदर नगर, मेन बाजार समेत कई जगह बिजली गुल हो गई। इसके अलावा बराड़ खेड़ा सब स्टेशन और सेक्टर-आठ भी ब्रेक डाउन हो गए। इससे शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली नहीं होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

किसानों को बारिश का सता रहा डर

दो दिन से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार रात तो पूरे जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच आईं। किसानों को अब बारिश का डर सता रहा है। यदि बारिश हुई तो रबी की फसलों को काफी नुकसान होगा। अब अगले दो दिन और मौसम ऐसे ही रहेगा। इसके बाद दो दिन फिर साफ हो जाएगा, लेकिन 15 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। जिले में सरसों की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। अगले 10 दिन में गेहूं की फसल भी पक जाएगी। इसके बाद कटाई का कार्य शुरू हो जाएगा। अब गेहूं और सरसों की फसल पर मौसम की मार का डर सता रहा है।

बादल छाने के बाद भी बढ़ेगा तापमान

अगले सप्ताह बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार और शनिवार की बात करें तो हल्के बादल छाएंगे और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार, सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। इससे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। बुधवार और वीरवार को फिर बादल छाएंगे और तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार को बादल छाने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को पूरा दिन बादल छाएंगे, जिससे बारिश की संभावना बनी रहेगी और तापमान में भी कमी आएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


तेज आंधी और बूंदाबांदी से कई जगह बिजली गुल हो गई थी। जंपर टूटने, फ्यूज और कंडक्टर उड़ने तथा केबल जलने की शिकायतें आई हैं। कर्मचारियों को तुरंत शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे। तकरीबन सभी शिकायतों का वीरवार दोपहर तक समाधान कर दिया गया है। -जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed