Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Strengthening Women's Leadership Will Boost Society's Confidence: Ashutosh Sharma

महिला नेतृत्व को मजबूती मिलने से बढ़ेगा समाज का विश्वास : आशुतोष शर्मा

Fri, 29 May 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Strengthening Women's Leadership Will Boost Society's Confidence: Ashutosh Sharma
29जेएनडी05: आशुतोष शर्मा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता को पुष्प भेंट कर बधाई देते हुए। स
जींद। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष शर्मा ने स्वागत किया। आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा की ओर से अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है। इससे प्रदेश की महिलाओं को सम्मान और प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और युवतियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा संगठन सदैव महिला सम्मान, राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के मूल्यों के साथ कार्य करता रहा है। आशुतोष शर्मा ने विश्वास जताया कि अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed