फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Strengthen the organization up to the booth level, the goal is to form a JJP government in the state: Digvijay Chautala

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें, प्रदेश में जजपा की सरकार बनाना लक्ष्य : दिग्विजय चौटाला

Thu, 11 Jun 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization up to the booth level, the goal is to form a JJP government in the state: Digvijay Chautala
11जेएनडी38: हैबतपुर गांव में विकास सिहाग के घर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे दि​ग्विजय सिंह चौ - फोटो : Police
जींद। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बुधवार को जींद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आगामी चुनावों तक पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करें ताकि प्रदेश में जजपा की सरकार बनाई जा सके।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने अपने दौरे की शुरुआत सुबह लोहचब गांव से की। इसके बाद उन्होंने मनोहरपुर, भटनागर कॉलोनी, बोहतवाला, दालमवाला, कंडेला, खोखरी, हैबतपुर, बरसोला, जाजवान और ईक्कस गांव में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रत्येक स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने वाली पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच रहकर काम करेंगे तो आने वाले चुनावों में पार्टी को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed