{"_id":"655bbc23af8c4ccb6a0adf19","slug":"strengthen-communal-harmony-and-national-unity-dc-jind-news-c-199-1-jnd1001-8983-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक सद्भाव व राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाएं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक सद्भाव व राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाएं : डीसी
Tue, 21 Nov 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भावना को और अधिक प्रबल करने को लेकर 19 से 25 नवंबर तक देशभर में कौमी एकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
उन्होंने लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कौमी एकता सप्ताह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से भाईचारे की भावना को विकसित किया जा रहा है। विभिन्नता में एकता और सामाजिक सद्भाव हमारी वर्षों पुरानी परंपरा हैं। इसी परंपरा को बनाए रखने के लिए 19 से 25 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी कौमी एकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में, अल्पसंख्यक कल्याण दिवस, भाईचारा सद्भाव दिवस, कमजोर वर्ग दिवस, सांस्कृतिक एकता दिवस, झंडा दिवस तथा सांप्रदायिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।