{"_id":"696bdb1d2cb991a49d066428","slug":"streets-will-be-constructed-in-ward-29-of-the-city-at-a-cost-of-rs-19-lakh-providing-relief-to-the-residents-jind-news-c-199-1-sroh1009-147140-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर के वार्ड 29 में 19 लाख रुपये से बनेंगी गलियां, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर के वार्ड 29 में 19 लाख रुपये से बनेंगी गलियां, लोगों को मिलेगी राहत
Sun, 18 Jan 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
जींद। वार्ड नंबर 29 में लंबे समय से जर्जर गलियों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 19 लाख रुपये से वार्ड की प्रमुख गलियों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने से वार्ड के लोगों को वर्षों से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।
नगर परिषद की ओर से इस परियोजना के लिए अगले सप्ताह बिड प्रक्रिया खोली जाएगी। बिड प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वार्ड नंबर 29 में गलियों की हालत पिछले कई वर्षों से बेहद खराब थी। जगह-जगह गड्ढे, टूटी टाइलें और उखड़ा फर्श आम बात हो गई थी।
बरसात के मौसम में गलियों में पानी भर जाता था। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती थी। गलियों का निर्माण आधुनिक मानकों के अनुसार किया जाएगा। सीसी या इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली इन गलियों में उचित ढलान और नालियों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन
निर्माण कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाएगी और समय सीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस परियोजना के तहत वार्ड नंबर 29 में विशेष रूप से सतबीर धानक के घर से लेकर विक्रम ढुल के घर तक की गली का निर्माण किया जाएगा। यह गली लंबे समय से बदहाल स्थिति। गली बनने से आसपास रहने वाले दर्जनों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
वर्जन
इस कार्य से न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता और साफ-सफाई में भी सुधार आएगा। लंबे समय से वार्डवासियों की यह मांग थी। अब इसको पूरा किया जाएगा। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।