फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Street vendors are flouting municipal orders

Jind News: रेहड़ी संचालक उड़ा रहे नगरपालिका के आदेशों की धज्जियां

Tue, 09 Sep 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Street vendors are flouting municipal orders
09जेएनडी32-शहर के मुख्य बाजार में सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी। संवाद
जुलाना। कस्बे में रेहड़ी वाले जाम का कारण बने हुए हैं। नगरपालिका ने उनके लिए पुरानी अनाजमंडी में जगह निर्धारित की है जबकि बाजार में रेहड़ी वाले दुकानों के आगे खड़े रहते हैं। इससे सड़क पर अतिक्रमण होता है जिस कारण जाम लगता है।
विज्ञापन

जाम के कारण दुकानदारों के साथ आमजन को भी परेशानी होती है। दुकानदारों की मांग है कि जब नगरपालिका ने जगह निर्धारित की है तो बाजार की बजाए पुरानी अनाज मंडी में ही रेहड़ी लगाएं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौक पर हर समय रेहड़ी वालों का कब्जा रहता है। इनके कारण राहगीरों को निकलने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती जिससे उनको परेशानी उठानी पड़ती है। शहर की मुख्य जगह पुराना बस अड्डा चौक पर सबसे ज्यादा इनका असर दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि रेहड़ी के लिए निर्धारित की गई जगह पर ही उनको खड़ा करवाया जाए।
बॉक्स

पूरे बाजार में रेहड़ी वालों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। रोजाना नए नए रेहड़ी वाले आते हैं जिनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिलता। यदि कोई क्राइम करके भाग जाए तो कौन जिम्मेवार होगा। प्रशासन से मांग है कि सभी रेहड़ी वालों को पंजीकृत किया जाए। -अमित शर्मा


बॉक्स

शाम के समय सड़क पर रेहड़ी पर भीड़ होने के कारण जाम लगता है। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। -नवीन

वर्जन

नगरपालिका ने पुरानी अनाज मंडी में रेहड़ी वालों की जगह निर्धारित कर रखी है। यदि कोई भी व्यक्ति बाजार में रेहड़ी लगाए मिलता है तो उसे नोटिस दिया जाएगा। -सौरभ जैन, नपा सचिव जुलाना

09जेएनडी32-शहर के मुख्य बाजार में सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी। संवाद

09जेएनडी32-शहर के मुख्य बाजार में सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी। संवाद

09जेएनडी32-शहर के मुख्य बाजार में सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी। संवाद

09जेएनडी32-शहर के मुख्य बाजार में सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed