{"_id":"6a4bf254b09e4fbf2c03b83c","slug":"storm-water-pipeline-to-be-laid-at-a-cost-of-rs-6-crore-will-provide-relief-from-waterlogging-jind-news-c-17-1-rtk1052-884141-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छह करोड़ से बिछेगी स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन, जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छह करोड़ से बिछेगी स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन, जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन
नरवाना। बरसात के दिनों में शहर की सड़कों पर होने वाले जलभराव से राहत दिलाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने करीब छह करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरपी कंडोला की फर्म को आवंटित कर दिया है। फर्म को चार माह में कार्य पूरा करना होगा और अगले सप्ताह से पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू होने की संभावना है। योजना के तहत शहर की विभिन्न सड़कों को खोदकर स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। यह पाइपलाइन शहर में बनाए गए चार इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशनों (आईपीएस) से जोड़ी जाएगी, जहां से बरसाती पानी को एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा।
इससे बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है। शहर के अपोलो चौक, रेलवे रोड, ओल्ड कोर्ट रोड, पंजाबी चौक, न्यू बस स्टैंड रोड, विश्वकर्मा चौक और पुराना बस स्टैंड रोड समेत कई क्षेत्रों में हर वर्ष जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
कई स्थानों पर बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहने से आवागमन प्रभावित होता है। नई योजना के तहत रेलवे स्टेशन, भगत सिंह चौक, जाट धर्मशाला, ढाकल रोड, धर्म सिंह कॉलोनी, गैबी साहब क्षेत्र, धौला कुआं, हनुमान नगर, चमेला कॉलोनी रोड और दबलैन रोड सहित कई इलाकों को पाइपलाइन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। विभाग का दावा है कि परियोजना पूरी होने के बाद शहर में बरसाती पानी की निकासी पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी होगी।
बॉक्स
बरसात के दौरान शहर की सड़कों पर जलभराव लंबे समय से बड़ी समस्या बना हुआ था। इसे दूर करने के लिए स्टॉर्म वाटर परियोजना तैयार कर तत्काल मंजूरी दी गई। कार्य पूरा होने के बाद शहरवासियों को बरसाती पानी से राहत मिलेगी और मुख्य सड़कों पर जलभराव की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। –कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार