फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   stole jewelery worth lakhs by breaking into the safe of the shop

Jind News: दुकान की तिजोरी काटकर लाखों के जेवरात चुराए

Sun, 08 Oct 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
stole jewelery worth lakhs by breaking into the safe of the shop
08जेएनडी22-चोरों द्वारा पीछे से काटी गई तिजोरी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। नगर के रेलवे रोड स्थित श्री ज्वैलर्स की दुकान की तिजोरी काटकर चोर लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। चोरों ने तिजोरी काटने में गैस कटर का इस्तेमाल किया। घटना की सूचना मिलने पर सफीदों थाने के प्रभारी ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। एफएसएल टीम ने साक्ष्यों को एकत्रित किया।

श्री ज्वैलर्स के मालिक ललित वर्मा शनिवार की रात को दुकान को बंद कर घर चले गए थे। रविवार दोपहर को वह दुकान पर पहुंच कर शटर खोले तो देखा कि सारा सामान बिखरा है। दुकान में रखी तिजोरी आगे से बिल्कुल सही थी लेकिन उसके आसपास छोटे-छोटे आभूषण बिखरे थे। तिजोरी के पीछे जाकर देखा तो पाया कि पीछे से तिजोरी कटी थी। झांककर देखा तो पाया कि तिजोरी से सोने के जेवर गायब हैं। दुकान के अंदर लगी सीढ़ी के माध्यम से चोर छत से दुकान के अंदर उतरे। बताया कि चोर दुकान से सोने का अधिकतर सामान ले गए हैं। चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसएचओ ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। एफएसएल टीम ने जांच कर साक्ष्यों को एकत्रित किया।
विज्ञापन


बाक्स

सप्ताह पहले दूसरी दुकान को बनाया था निशाना

करीब एक सप्ताह पहले एक महिला ने श्री ज्वैलर्स के पास स्थित सिंटू ज्वैलर्स को भी निशाना बनाया गया था। यहां अंगूठी लेने के बहाने पहुंची नकाबपोश महिला ने सिंटू पर नशीला स्प्रे कर लूट का प्रयास किया था लेकिन उस वक्त ज्वैलर्स की सजगता से बड़ी घटना होने से बच गई। नाकामयाब होते हुए देख महिला अपने साथी बाइक सवार के साथ फरार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना में कई लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने चोरी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।-ईश्वर सिंह, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed