फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Stayed in the front line, he also came forward to get the vaccine to build confidence in people

फ्रंट लाइन में डटे रहे, लोगों में भरोसा जगाने को वैक्सीन लगवाने भी खुद आगे आए

Sat, 16 Jan 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Stayed in the front line, he also came forward to get the vaccine to build confidence in people
जींद। कोरोना को हराने के लिए शनिवार को देशभर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। टीकाकरण से पहले लोगों के बीच तरह-तरह की अफवाहें रही और कुछ लोग टीका लगवाने से बचते नजर आए। इस दौरान कोरोना काल में फ्रंट लाइन में तैनात कोरोना योद्धा लोगों में भरोसा जगाने के लिए वैक्सीन लगवाने भी खुद आगे आए।
विज्ञापन

जींद के सेक्टर आठ स्थित पॉलीक्लीनिक में टीका लगवाने वाले लोग काफी सहज नजर आए। पॉलीक्लीनिक में सबसे पहले जींद के नागरिक अस्पताल में धोबी के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय आशा रानी को टीका लगाया गया। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने टीका लगवाया। सबसे पहले टीका लगवाने वाले वॉरियर्स ने अमर उजाला के साथ अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

इन्होंने लगवाया पहला टीका
न पहले घबराहट थी, न टीका लगने के बाद
पहले से ही पता था कि 16 जनवरी को टीका लगना है। अच्छी बात है सरकार मुफ्त में यह टीका लगा रही है। मुझे टीका लगाने से पहले भी कोई घबराहट नहीं थी और अब टीका लगने के बाद भी नहीं है। सभी को इसमें आगे आना चाहिए। अफवाहों से बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशा रानी, धोबी, नागरिक अस्पताल, जींद
स्वास्थ्यकर्मियों में टीका लगवाने को लेकर उत्साह
टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में काफी उत्साह है। जो लोग कोरोना काल में सक्रिय रहे हैं, उनको इसकी परेशानियों का पता है। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों में टीकाकरण के लिए उत्साह है। सभी इसके महत्व को समझते हैं।
- डॉ. सुमिति, अलेवा सीएचसी में पहला टीका लगवाने वाली
पूरी तरह सुरक्षित है दवा
देश में दो दवाओं का टीका लगाया जा रहा है। जींद में कोविशील्ड दवा का इस्तेमाल हो रहा है। देश में निर्मित दोनों ही दवा पूरी तरह से सुरक्षित हैं। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह दिन विश्व के इतिहास में भारत के लिए ऐतिहासिक है।
- डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद
सभी लगवाएं टीका, कोई परेशानी नहीं
सरकार ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए चुना है। यह अच्छी बात है। मैं नागरिक अस्पताल में सफाई कर्मी हूं। टीका लगवाकर अच्छा महसूस हो रहा है। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं।
- राजू, सफाई कर्मी, नागरिक अस्पताल
टीका लगवाने के बाद नहीं कोई दिक्कत
पिछले एक साल से लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। टीके का लंबे समय से इंतजार है। अब टीका लगा है तो मैं पूरी तरह से सामान्य हूं। किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत नहीं है। सभी लोगों को टीक लगवाना चाहिए।
- सतीश, माली स्वास्थ्य विभाग।
एक साल बाद आई राहत की डोज
एक साल से लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। लंबे समय से टीका आने का इंतजार था, जो अब समाप्त हो गया है। यह राहत की डोज है, जो हर किसी को लेनी चाहिए। इससे कोरोना को जड़ से समाप्त करने में मदद मिलेगी।

- सोमनाथ, वाशर मैन, नागरिक अस्पताल
नरवाना में वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक को लगा पहला टीका
नरवाना में कोरोना के टीकाकरण अभियान की शुरुआत वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक सतबीर सिंह को टीका लगाकर की। इस दौरान एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सतबीर सिंह ने बताया कि टीकाकरण से उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं है। इससे उन्हें हौसला मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed