फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Stay away from drugs and adopt skills and education: Naresh Dhanda

नशे से दूर रहकर कौशल और शिक्षा को अपनाएं : नरेश ढांडा

Wed, 05 Aug 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stay away from drugs and adopt skills and education: Naresh Dhanda
04जेएनडी09: आईटीआई में नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए नशा मु​क्ति टीम के सदस्य। स्रोत: - फोटो : कांवड़ियों को मीठा शर्बत और फल बांटते एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी। स्रोत वीडियो ग्रैब
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद में मंगलवार को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्ति व सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा, तंबाकू, शराब, जुआ और अन्य व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का संदेश देना था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नरेश कुमार पांचाल के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस विभाग की एंटी ड्रग्स सेल के उप निरीक्षक नरेश ढांडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

वर्ग अनुदेशक केवल सिंह जुलानी ने प्रशिक्षुओं को नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने मोबाइल फोन की बढ़ती लत, तंबाकू, शराब और जुए जैसी बुराइयों से बचने की सलाह देते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, योग, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं, प्रशिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक सोहनु राम, सुरेंद्र रेढू, नसीब खटकड़, मनदीप राज पुनिया, सोमवीर श्योकंद, जितेंद्र पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed