फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State Retired Staff Officers Association honored 32 members

राजकीय रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन ने 32 सदस्यों को किया सम्मानित

Sat, 09 Jul 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
State Retired Staff Officers Association honored 32 members
80 वर्ष की आयु पार कर चुके सदस्यों को सम्मानित करते एसोसिएशन पदाधिकारी। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
जींद। राजकीय रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन की शनिवार को जाट धर्मशाला में प्रधान किताब सिंह भनवाला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संस्था के 80 वर्ष से अधिक आयु के 29 पुरुषों व तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन सभी को पगड़ी, छड़ी व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसमें राज्य महासचिव धर्म सिंह भारद्वाज ने मुख्यातिथि, राज्य उपप्रधान मियां सिंह खटकड़ व सूरजभान अलेवा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

मीटिंग का एजेंडा महासचिव कुलदीप सिंह गोयत ने पेश किया। मंच संचालन योगाचार्य जोरा सिंह आर्य ने किया। बैठक में सबसे पहले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री, अमरनाथ यात्रा के दौरान पानी का शिकार हुए श्रद्धालुओं, शहीद हुए सैनिक व एसोसिएशन के सदस्यों के निधन पर दुख प्रकट किया गया। सभी ब्लॉक में इस प्रकार के समारोह करने के सुझाव मिले। बैठक में ब्लॉक इकाइयों को मासिक बैठक करने तथा वर्ष 2022 -23 के लिए सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न संगठनों की तालमेल कमेटी बनाने, संगठन को राज्य स्तर पर मजबूती प्रदान करने पर भी विचार किया गया तथा विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाई गई 11 जुलाई की बैठक में भी शामिल होने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की पेंशन में 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने उपरांत 5, 10 व 15 प्रतिशत की वृद्धि पर विस्तार से चर्चा तथा कैशलेस मेडिकल सुविधा, न्यायालय के फैसलों का सामान्यीकरण करना, बिजली रोडवेज व पुलिस महकमों से रिटायर्ड कर्मचारियों को मिल रही पूर्व की सुविधाएं जारी रखने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जयनारायण जिलेदार,उदय सिंह संधु, चंदन राम शर्मा, ओम सिंह सांगवान, परवार सिंह बूरा, सेवा सिंह नरवाल, टेकराम नरवाल, बलराज सिंह सिंधु, दयानंद रेढू, इंद्र सिंह चहल, धर्मवीर कानूनगो, महेंद्र सिंह जागलान, शमशेर सिंह ढांडा, कर्ण सिंह रेढू, रणवीर सिंह, धूप सिंह, धर्मपाल, जयसिंह कटारिया, जय सिंह धनखड़, लख्मीचंद, हवा सिंह, कृष्ण कुमार, रोशन लाल सिंगला, करण सिंह मलिक, सत्यवीर देशवाल, फतेह सिंह, ओमप्रकाश वशिष्ठ, अशोक कुमार, उमेद सिंह ढांडा, पृथ्वी सिंह मोर, बलवंत सिंह मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed