फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State power lifter team selected through trials

Jind News: ट्रायल के माध्यम से प्रदेश की पावर लिफ्टर टीम चुनी

Mon, 20 Jan 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
State power lifter team selected through trials
फोटो 01- सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड स्थित मेटल हेल्थ क्लब में आयोजित ट्रायल के दौरान जीत के लिए जो
ओल्ड डीसी रोड स्थित मेटल हेल्थ क्लब में उत्तर क्षेत्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की पुरुष पावर लिफ्टरों की टीम चयनित की गई। पावर लिफ्टरों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया। ट्रायल में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से करीब 200 पावर लिफ्टर ने ट्रायल में प्रतिभागिता की थी।
विज्ञापन

प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के उप प्रधान व जिला सचिव नीरज आंतिल ने बताया कि ट्रायल में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में मुकाबले कराए गए। ट्रायल के माध्यम से उत्तर क्षेत्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की पुरुष वर्गों टीम चयनित की गई। उत्तर क्षेत्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 7 से 9 फरवरी तक भिवानी में आयोजित की जाएगी। इसमें आठ राज्यों की टीमें प्रतिभागिता करेंगी। प्रतियोगिता में डेडलिफ्ट, स्क्वाट और बेंच प्रेस के मुकाबले आयोजित कराए गए। ट्रायल के सब जूनियर वर्ग के 66 किलो भार वर्ग में सोनीपत के अनुराग, 74 किलो में पियांकुश दहिया ने रजत पदक जीता। सीनियर वर्ग में 93 किलो भार वर्ग में सोनीपत के शिवांक ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सयुंक्त सचिव राजेश कुमार, जिला एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सरदाना, उप प्रधान दीपक आंतिल, कोषाध्यक्ष श्वेता, आईटीबीपी में कार्यरत एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू डबास, नरेश कुमार, प्रशिक्षक राजू शर्मा व राष्ट्रमंडल पदक विजेता काजल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे ट्रायल के स्वर्ण पदक विजेता पावर लिफ्टर :
सब जूनियर वर्ग - गौरव (53 किलो, झज्जर), मंजीत (59 किलो, झज्जर), अर्जुन (66, झज्जर), हिमांशु (74, झज्जर), दीपक (83, झज्जर), मोहित (93 किलो, झज्जर), अमित (105, झज्जर), राहुल (120, कैथल), विश्वास (120 किलो से अधिक, झज्जर)।

सीनियर वर्ग : अमन कुमार (59 किलो, झज्जर), विजय (83 किलो, झज्जर), शिवांक (93 किलो, सोनीपत), आरव (105 किलो, सोनीपत)।
जूनियर वर्ग - राजा (53 किलो, झज्जर), अंकित (59, फरीदाबाद), योगेंद्र कुमार (66, झज्जर), दुष्यंत (74, रेवाड़ी), वैभव (83, झज्जर), आशीष (93, झज्जर), सौरभ रोहिल्ला (105,पानीपत), साहिल (120, झज्जर), गगन (120 किलो से अधिक, गुरुग्राम)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed