{"_id":"68740bb5d8e2632fd30f31e3","slug":"state-level-painting-competition-will-be-held-on-12th-august-in-panchkula-jind-news-c-199-1-sroh1006-137743-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पंचकूला में 12 अगस्त को होगी प्रदेश स्तरीय चित्रकला स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पंचकूला में 12 अगस्त को होगी प्रदेश स्तरीय चित्रकला स्पर्धा
Mon, 14 Jul 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
जींद। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कल्पना को छूने दो आसमान थीम के साथ राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त को पंचकूला के यवनिका गार्डन, सेक्टर-5 में किया जाएगा।
जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में 6 से 10 तक के बच्चों को स्टोरी टेलिंग विषय पर पेंटिंग बनानी होगी जबकि दूसरी श्रेणी में 11 से 16 वर्ष के प्रतिभागियों को माई विजन विषय पर चित्र बनाना होगा।
दोनों श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार के रूप में 7100, द्वितीय पुरस्कार 5100 और तृतीय पुरस्कार 2100 निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 5 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए प्रतिभागी आर्ट एंड कल्चरल अफेयर्स एचआरवाय एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर ईमेल भेज सकते हैं।