फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State level Maharishi Valmiki Jayanti will be celebrated at Eklavya Stadium, CM will come

Jind News: एकलव्य स्टेडियम में मनेगी राज्यस्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती, सीएम आएंगे

Wed, 20 Nov 2024 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
State level Maharishi Valmiki Jayanti will be celebrated at Eklavya Stadium, CM will come
जींद। एकलव्य स्टेडियम में 24 नवंबर को मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बैठक के बाद एकलव्य स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। डीसी ने कहा कि समारोह स्थल पर साफ-सफाई, शौचालय, बिजली, पीने के पानी, पार्किंग और ट्रांसपोर्ट जैसी मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की जाए। महिलाओं, पुरुषों और वीआईपी मेहमानों के लिए बैठने की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही डस्टबिन भी उचित स्थानों पर लगाए जाएं, ताकि गंदगी न फैले।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर एंबुलेंस व दमकल की व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस को निर्देश दिए कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए और लगातार फॉगिंग भी करवाई जाए। इस दौरान एसडीसी विवेक आर्य, जिला नगरायुक्त गुलजार मलिक, नगराधीश आशीष देशवाल, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरजीत सिंह सोलंकी, प्रो. सुनील दुग्गल, जवाहर सैनी, प्रो. जयनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed