फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   state government is going to make family identity card : chief minister

प्रदेश सरकार बनाने जा रही है परिवार पहचान पत्र ः मुख्यमंत्री

Tue, 28 Jan 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
state government is going to make family identity card : chief minister
जींद के एकलव्य स्टेडियम में ध्वजारोहण करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : Jind
प्रदेश सरकार परिवार पहचान पत्र बनाने जा रही है। इससे परिवारों की आय का पता लगाया जाएगा। जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम होगी, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर किसानों को पशु क्रेडिट कार्ड मुहैया करवाया जाएगा। यह बात रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस पर यहां के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ध्वजारोहण के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष लोगों की जीवनशैली को सुगम बनाने के लिए कार्यक्रम एवं योजनाएं तैयार की जाएंगी। आने वाले बजट में प्रदेश के हर व्यक्ति को सुखी जीवन मुहैया करवाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा नशे से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पार्क और व्यायामशालाओं में दो हजार हेल्थ एवं वेलनेस केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली से युवाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। हमें जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा। जीरो बजटिंग खेती से हम रसायनों के कम उपयोग कर लोगों के स्वास्थ्य को ठीक कर सकते हैं। जल संरक्षण के लिए अभियान चलाया गया है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक हर घर में नल से जल पहुंचाने का है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सूक्ष्म सिंचाई की ओर बढ़ें। सूक्ष्म सिंचाई की परियोजनाओं पर 85 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कमांडो की बाइक पर बैठकर किया अभिवादन
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पुलिस के कमांडो ने बाइक से करतब दिखाए। इस दौरान जब कमांडो समाली देने के लिए मंच के पास आए तो मुख्यमंत्री खुद नीचे उतरे और एक कमांडो के पीछे बाइक पर बैठक कर स्टेडियम में कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने नारे लगाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया।

 परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल।

परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल।- फोटो : Jind

बाइक पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

बाइक पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed