{"_id":"662ff0328fff7469e1092154","slug":"state-crime-branch-clerk-missing-after-taking-two-days-leave-jind-news-c-199-1-sroh1009-116409-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो दिन की छुट्टी लेकर स्टेट क्राइम ब्रांच का मुंशी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो दिन की छुट्टी लेकर स्टेट क्राइम ब्रांच का मुंशी लापता
Tue, 30 Apr 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
जींद। पुलिस विभाग की क्राइम ब्रांच के ईएचसी के लापता होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में मिर्चपुर निवासी प्रीति ने बताया कि उनके पति सोहनलाल 8 वर्ष से पुलिस में नौकरी कर रहे हैं। उनकी ड्यूटी स्टेट क्राइम ब्रांच जींद में है। वह मुंशी के पद पर हैं। वह 24 अप्रैल को सुबह घर से ड्यूटी पर गए थे, मगर शाम तक नहीं लौटे। कार्यालय में पता करने पर जानकारी मिली कि दोपहर में दो दिन की छुट्टी लेकर चले गए थे। वह गेट पर तैनात संतरी से बात करने के बाद कहीं चले गए। उनका मोबाइल, गाड़ी व चाबी क्राइम ब्रांच के कार्यालय में मिली। उन्होंने अपने स्तर पर पति की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।