फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Staged a song named Raja Gopichand

Jind News: राजा गोपीचंद नामक सांग का किया मंचन

Tue, 28 Feb 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 28 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Staged a song named Raja Gopichand
सफीदों। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं इंडियन कल्चरल एवं ड्रामा सोसाइटी की तरफ से सोमवार को गांव पाजू खुर्द में राजा गोपी चंद नामक सांग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिक्षाविद् अरूण खर्ब, सरपंच निरंजन, राकेश खर्ब व नंबरदार कुलदीप ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के सचिव विक्रमजीत सिंह ने की। आयोजक संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांगी अनिल की टीम द्वारा प्रस्तुत गोपीचंद नामक सांग का ग्रामीणों ने सांग का भरपूर आनंद लिया। कलाकारों ने सांग का मंचन करते हुए बताया कि राजा गोपी चंद दुनिया की ऐशो-आराम छोडक़र गुरू गोरखनाथ के पास जाकर योगी बनने के लिए चले जाते हैं। गुरू गोरखनाथ ने राजा गोपीचंद को योग की दीक्षा तो दे दी लेकिन उन्होंने सोचा कि यह एक राजा है। इसके अंदर लोकलाज है जोकि परमार्थ में बड़ी भारी दीवार है, जिसे दूर करना जरूरी है। इसके लिए गुरू गोरखनाथ गोपी चंद की परीक्षा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed