फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sri Ganganagar Hazur Sahib Nanded will have a halt at Dhamtan Sahib

Jind News: श्रीगंगानगर हजूर साहिब नांदेड़ का धमतान साहिब में होगा ठहराव

Mon, 14 Apr 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sri Ganganagar Hazur Sahib Nanded will have a halt at Dhamtan Sahib
14जेएनडी03-धमतान साहिब में एतिहासिक गुरुद्वारा, जहां हरियाणाभर से श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर धमतान साहिब स्टेशन पर अब श्रीगंगानगर हजूर नांदेड़ ट्रेन का ठहराव होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णवी को पत्र लिखा है। इससे श्रद्धालुओं और आम जनता को काफी फायदा पहुंचेगा। इन ट्रेनों के माध्यम से श्रद्धालु नांदेड़ के लिए सीधा आ-जा सकेंगे। इस ट्रेन को लेकर पंजाब के संगरूर के श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से ठहराव की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की मांग पर रेलमंत्री के पत्र लिखकर ट्रेन के ठहराव का आह्वान किया है।
विज्ञापन


दिल्ली-बङ्क्षठडा रेलवे ट्रैक पर एक ट्रेन श्रीगंगानगर और हजूर साहिब नांदेड़ के लिए चलती है। फिलहाल इस ट्रेन का नरवाना और जींद जंक्शन पर अलग-अलग दिनों में ठहराव है। इसलिए श्रद्धालुओं को नांदेड़ जाने के लिए नरवाना या जींद जंक्शन पर आना पड़ता है, क्योंकि इस ट्रेन का सप्ताह में दो बार नरवाना और अन्य दिन जींद जंक्शन पर ठहराव होता है। वहीं यह ट्रेन जिस दिन नरवाना जंक्शन पर रुकती है उस दिन जींद जंक्शन पर नहीं रुकती। ऐसे में श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम यात्रियों को भी काफी परेशानी होती है। धमतान साहिब गांव पंजाब सीमा से सटा हुआ है। इसके आसपास कई गांव ऐसे हैं, जहां सिख धर्म के लोग रहते हैं। वहीं यह ट्रेन टोहाना स्टेशन पर नहीं रुकती, जिससे टोहाना के आसपास रहने वाले सिख धर्म के लोग भी भारी संख्या में नांदेड़ जाते हैं। अब इस ट्रेन का धमतान साहिब में ठहराव होने पर हजारों श्रद्धालुओं को नांदेड़ जाने के लिए बेहतर सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन




श्रीगंगानगर से रवाना होती है ट्रेन नंबर 12486

ट्रेन नंबर 12486 हजूर साहिब नांदेड़ दोपहर 2:30 बजे पर श्रीगंगानगर से रवाना होती है। इसके बाद इस ट्रेन का ठहराव अबोहर जंक्शन पर है। फिर यह मलोट और फिर गिदड़बहा पर ठहराव है। उसके बाद बठिंडा जंक्शन ठहराव के बाद रामपुरा फूल 5:18 मिनट पर पहुंच जाती है। फिर बरनाला स्टेशन और उसके बाद धूरी जंक्शन पर 6:20 मिनट पर पहुंच जाती है। इसके बाद संगरूर में ठहराव करते हुए सुनाम उधम सिंह वाला और फिर जाखल जंक्शन पर सात बजकर 40 मिनट पर पहुंचती है। फिर यह ट्रेन 8:30 बजे पर जींद आ जाती है। वहीं 12485 नंबर ट्रेन नांदेड़ से 11:05 बजे चलती है, जो इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, नई दिल्ली, रोहतक होते हुए अगले दिन 12:14 बजे जींद जंक्शन पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रेन का ठहराव हुआ तो मिलेगा फायदा

यात्री अनिल कुमार, सुनील, सतबीर, नवीन और अमित सोलंकी का कहना है कि इस ट्रेन का फिलहाल कोई फायदा नहीं मिल रहा है, क्योंकि जिस दिन यह ट्रेन नरवाना जंक्शन रुकती है तो उस दिन इस ट्रेन का जींद जंक्शन ठहराव नहीं होता। ऐसे में यात्रियों को परेशानी होती है। हालांकि धमतान साहिब रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव हो गया तो काफी बेहतर होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री से मांग है कि इस ट्रेन का नियमित रूप से नरवाना और जींद जंक्शन पर भी ठहराव करवाया जाए, जिससे आम और दैनिक यात्रियों को भी काफी फायदा मिल सके।



पिछले दिनों संगरूर जिला के लोगों ने मुख्यमंत्री से हजूर नांदेड़ साहिब ट्रेन के धमतान साहिब में ठहराव की मांग की थी। उसके बाद मुख्यमंत्री ने रेलमंत्री को पत्र भी लिखा है। अभी तक ट्रेन के ठहराव को लेकर कोई अधिकारिक पत्र नहीं आया है।


--महेंद्र सिंह, स्टेशन मास्टर, धमतान साहिब, रेलवे स्टेशन

14जेएनडी03-धमतान साहिब में एतिहासिक गुरुद्वारा, जहां हरियाणाभर से श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं

14जेएनडी03-धमतान साहिब में एतिहासिक गुरुद्वारा, जहां हरियाणाभर से श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed