फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Spread the message of the story to every home: Prem Giri

कथा का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं : प्रेम गिरि

Mon, 16 Mar 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Spread the message of the story to every home: Prem Giri
15जेएनडी34-शिव महापुराण कथा में कथा सुनाते हुए महंत प्रेम गिरी महाराज। संवाद
नरवाना। अग्रसेन चौक स्थित सनातन धर्म मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में श्री शिव महापुराण कथा तत्व ज्ञान यज्ञ किया गया है। हरियाणा प्रांत गोरक्षा प्रमुख प्रमोद श्योकंद यजमान के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

कथावाचक महंत प्रेम गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा का रसपान कराया। महंत प्रेम गिरि महाराज ने हर-हर महादेव शंभू और काशी विश्वनाथ शंभू जैसे भजनों के साथ शिव महापुराण का संकीर्तन किया। यह कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि राम नाम और शिव भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि कथा का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि लोगों के जीवन में भक्ति और सदाचार की ज्योति प्रज्ज्वलित हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब अत्याचारी राक्षस तारकासुर के अत्याचारों से देवता और ऋषि-मुनि परेशान हो गए, तब सभी ने भगवान शिव से प्रार्थना की। इसके बाद भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने युद्ध में तारकासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। उन्होंने शिवभक्त मार्कण्डेय की कथा सुनाते हुए बताया कि सच्ची भक्ति से भगवान शिव अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर देते हैं। इस अवसर पर बजरंग सिंगला, मुकेश गर्ग, संजीव गर्ग, हर्ष गर्ग, राजेश शर्मा, वीरभान, सुशील शास्त्री, गौरव जांगड़ा, आशा सिंगला, अनुराधा मित्तल और रेणुका मौजूद रहे।

15जेएनडी34-शिव महापुराण कथा में कथा सुनाते हुए महंत प्रेम गिरी महाराज। संवाद

15जेएनडी34-शिव महापुराण कथा में कथा सुनाते हुए महंत प्रेम गिरी महाराज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed