{"_id":"681e55ac661e2b805101b410","slug":"sports-journalism-is-a-field-full-of-possibilities-dr-ajmer-jind-news-c-199-1-jnd1002-134418-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावनाओं से भरा क्षेत्र है खेल पत्रकारिता : डॉ. अजमेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभावनाओं से भरा क्षेत्र है खेल पत्रकारिता : डॉ. अजमेर
विज्ञापन
09जेएनडी21-सीआरएसयू में आयोजित व्याख्यान में भाग लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत सीआरएसयू
जींद। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजमेर सिंह ने कहा कि खेल पत्रकारिता आज एक संभावनाओं से भरा हुआ क्षेत्र है। जो विद्यार्थी खेल और लेखन में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह एक उत्कृष्ट कॅरियर विकल्प बन सकता है।
वे शुक्रवार को सीआरएसयू के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की ओर से आयोजित व्याख्यान में बोल रहे थे। हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई (सोनीपत) से सहायक प्रोफेसर डॉ. जयपाल ने छात्रों को संबोधित किया। डॉ. जयपाल ने कहा कि खेल न केवल राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं, बल्कि यह युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम भी है।
डॉ. अजमेर सिंह ने कहा कि मीडिया आज प्रिंट, रेडियो और टेलीविजन से आगे बढ़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, यूट्यूब चैनल्स, पॉडकास्ट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विश्लेषण तक विस्तारित हो चुका है। इन माध्यमों में कार्य करने के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण, लेखन कौशल तकनीकी समझ और व्यापक सामाजिक दृष्टिकोण अनिवार्य हैं।