फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sports are an integral part of human life: Dr. Naresh Kumar

खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग : डॉ. नरेश कुमार

Sun, 03 Mar 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sports are an integral part of human life: Dr. Naresh Kumar
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का शनिवार को समापन हुआ। शनिवार को कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर डॉ. नरेश कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन हिंदू कन्या कॉलेज की खेल विभाग इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीलम रानी और प्राध्यापिका मीना ने किया। दूसरे दिन प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, वन लेग रेस, मटका रेस का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। खेल खिलाड़ी के लिए ही नहीं प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, क्योंकि खेल से पाचन-क्रिया अच्छी होती है, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल एक खिलाड़ी की बौद्धिक शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता एवं समाजीकरण की प्रवृत्ति को बढ़ाता है। खेल एक खिलाड़ी में भावनात्मक संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में कॅरियर की असीमित संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने मुख्यातिथि डॉ. नरेश और मनीराम मोण को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. क्यूटी, खेल-कूद समारोह समिति की अध्यक्ष डॉ. नीलम रानी, डॉ. रश्मि मलिक, मीना, मुन्नी, नितिशा, प्राध्यापिका अंजलि, रेखा सैनी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
100 मीटर रेस में बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की दीप्ति द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वन लेग रेस में बीए द्वितीय वर्ष की अंजू प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की कविता द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की अंशु तृतीय स्थान पर रही। मटका रेस में एमकॉम द्वितीय वर्ष की अनु प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की ज्योति द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की अनु तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed