{"_id":"658c7dc281aea040c90590d4","slug":"splatters-of-blood-emanating-from-mutual-rivalry-of-lath-village-reached-jind-jind-news-c-199-1-sroh1007-10820-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लाठ गांव की आपसी रंजिश से निकले खून के छींट जींद पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लाठ गांव की आपसी रंजिश से निकले खून के छींट जींद पहुंचे
Thu, 28 Dec 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी34 : घायल संजय को पीजीआई रोहतक लेकर जाती पुलिस टीम। संवाद
जींद। गांव लाठ में पिछले एक साल से चल रही खूनी रंजिश के खून के छींटे बुधवार को गढ़ी गांव में भी पड़े। यहां लाठ गांव निवासी संजय की रोहतक रेंज एसटीएफ के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें संजय के कूल्हे में गोली लगी जबकि उसका दूसरा साथी कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। जिस संजय को गोली लगी है, उस पर गांव लाठ के ही रिश्ते में दादा-पोता लगने वाले दो सेवानिवृत्त फौजियों की हत्या का आरोप है। पुलिस ने संजय पर पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ है। इन दोनों सेवानिवृत फौजियों के बेटों पर संजय के परिवार के एक युवक की हत्या के आरोप लगे थे। इस रंजिश में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है तथा तीन अन्य लोग गोली लगने से घायल हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनीपत जिले के गांव लाठ में जनवरी महीने में गांव के ही कुछ युवकों की आपसी में लड़ाई हो गई थी। 22 अप्रैल को जब गांव लाठ निवासी 27 वर्षीय सूरज गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था, उस पर छह लोगों ने गोलियां दागी थी। इसमें सूरज की मौत हो गई थी। इस हत्या का आरोप गांव के ही दादा-पौता सेवानिवृत फौजी 57 वर्षीय रमेश व 69 वर्षीय राजसिंह के बेटों पर लगा था। इसके बाद 15 सितंबर को कुछ लोगों ने गांव लाठ के बस स्टैंड के पास रमेश तथा राज सिंह को भी गोलियों से छलनी कर दिया था। इसमें आरोप गांव के ही संजय पर लगे थे। संजय उस समय से फरार चल रहा था। इसके अलावा इस हत्याकांड में तीन लोग और भी घायल हो गए थे। पुलिस ने संजय पर पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। मामले की जांच एसटीएफ कर रही थी।
संजय के पंजाब में छिपे होने के मिले सुराग
एसटीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संजय हत्या के बाद से फरार चल रहा था। उस समय एफआईआर में संजय का नाम नहीं था, लेकिन जांच में संजय का नाम सामने आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। संजय पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा था। उन्हें सूचना मिली थी कि संजय पंजाब में कहीं छिपा हुआ है। बुधवार को पुलिस टीम पंजाब की तरफ जाने के लिए निकली थी। इसी बीच पता चला कि संजय गढ़ी गांव के आसपास आने वाला है। गढ़ी गांव के बस स्टैंड पर पुलिस ने संजय के आने का इंतजार किया। जब वह बाइक पर आ रहे थे तो उनको रोका गया, लेकिन उन्होंने पुलिस की तरफ गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें संजय को गोली लग गई और उसका साथी नवीन फरार होने में कामयाब हो गया। फिलहाल संजय का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है।