फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Spiritual guru Sri Sri Ravi Shankar of Art of Living will hold spiritual gathering on 18th

Jind News: ऑर्ट ऑफ लीविंग के आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर 18 को करेंगे आध्यात्मिक संगम

Sun, 09 Feb 2025 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Spiritual guru Sri Sri Ravi Shankar of Art of Living will hold spiritual gathering on 18th
08जेएनडी40: आर्ट ऑफ लीविंग के अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के आध्या​त्मिक संगम कार्यक्रम की - फोटो : जलसे में विचार रखते मुफ्ती।
जींद। आर्ट ऑफ लीविंग के अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर 18 फरवरी को महिला थाना के पास स्थित श्री धाम सोसाइटी में आध्यात्मिक संगम में शिरकत करेंगे। यह जानकारी आर्ट आफ लिविंग हरियाणा के चरण सिंह व अजय पहलवान ने शहर के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर दी। इसमें प्रदेश भर की सामाजिक संस्थाएं, खाप व खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग एक सिध्दांत है जो जीवन को पूर्णता से जीने का एक दर्शन है। इसका केंद्रीय मूल्य स्वयं के भीतर शांति पाना है और हमारे समाज में, विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं, धर्मों और राष्ट्रीयता के लोगों को एक सूत्र में बांधना है। इस दौरान उन्होंने बताया कि खेल, खेती और विरासत विषय पर अध्यात्मिक संगम होगा। इसमें विभिन्न खापों के लोगों के साथ महिला व पुरुषों के कुश्ती मुकाबले भी होंगे।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में श्रीश्री केसरी मुकाबले में 85 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के पहलवान भाग लेंगे। इस वर्ग में प्रथम विजेता को एक लाख रुपये दूसरे विजेता को 41 हजार रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाले को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। श्रीश्री कुमार टाइलट के लिए 85 किलोग्राम भार वर्ग तक के पहलवान भाग लेंगे। प्रथम पुरस्कार 41 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 21 हजार रुपये व तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये होगा। श्रीश्री अभिमन्यु टाइटल में 68 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये दूसरे स्थान के लिए 12 हजार रुपये व तीसरे स्थान के लिए 6100 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। महिला वर्ग के मुकाबले में ओपन वर्ग में पहला पुरस्कार 25 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 15 हजार रुपये व तीसरा पुरस्कार 7100 रुपये रहेगा। अंडर 17 आयु वर्ग लड़कियों के मुकाबले में पहला पुरस्कार 15 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 7100 रुपये व तीसरा पुरस्कार 4100 रुपये है। बल कुमारी वर्ग में पहला पुरस्कार 7100 रुपये, दूसरा पुरस्कार 4100 रुपये व तीसरा पुरस्कार 2100 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed