{"_id":"6a45636d122254099c0b14c7","slug":"special-monitor-balkrishna-goyal-said-that-women-employees-should-lodge-complaints-of-sexual-harassment-without-hesitation-jind-news-c-199-1-sroh1009-156027-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विशेष मॉनिटर बालकृष्ण गोयल बोले-महिला कर्मचारी यौन उत्पीड़न की शिकायत बिना संकोच दर्ज कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विशेष मॉनिटर बालकृष्ण गोयल बोले-महिला कर्मचारी यौन उत्पीड़न की शिकायत बिना संकोच दर्ज कराएं
विज्ञापन
01जेएनडी19: नागरिक अस्पताल में आयोग की टीम सिविल सर्जन से जानकारी लेते हुए। स्रोत : कर्मचारी
जींद। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने बुधवार नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निर्देश दिए कि अस्पताल के इंडोर वार्ड (आईपीडी) में मरीजों को गर्मी का सामना न करना पड़े। यहां बेहतर व वातानुकूलित वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
विशेष मॉनिटर ने महिला कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि यदि कार्यस्थल पर किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न की घटना सामने आती है तो बिना किसी संकोच के आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध शौचालय, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और शिकायत पेटी की भी जांच की।
इससे पहले आयोजित समीक्षा बैठक में बालकृष्ण गोयल ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए। मानवाधिकार केवल कानूनी विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक अधिकारी की कार्यशैली और व्यवहार का हिस्सा होना चाहिए।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, अपना पता, अभिभावकों का नाम और मोबाइल नंबर याद कराने पर जोर दिया। स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस और अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच के भी निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण, स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में नियमों व पंजीकरण संबंधी प्रावधानों का पालन कराने को भी कहा गया।
निरीक्षण के दौरान विशेष मॉनिटर को जानकारी मिली कि वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत कर्मचारी मोतीलाल को लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए बालकृष्ण गोयल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार तथा साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने अस्पताल परिसर में वाटर कूलर, पेयजल, शौचालय, ओपीडी, आईपीडी और वार्डों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसपी कुलदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी डॉ. अनिल कुमार दून, नगराधीश मोनिका रानी, सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली मौजूद रही।