फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Special duty of doctors for farmers movement

Jind News: किसान आंदोलन के लिए चिकित्सकों की लगी स्पेशल ड्यूटी

Thu, 22 Feb 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 22 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Special duty of doctors for farmers movement
21जेएनडी35 : नागरिक अस्पताल में सु​विधाओं का जायजा लेते सिविल सर्जन। संवाद
जींद। किसान आंदोलन के उग्र होने पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। नागरिक अस्पताल जींद में 12 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा नरवाना के नागरिक अस्पताल में भी चार किसानों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके अलावा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को भी 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उनको किसी भी समय अस्पताल में बुलाया जा सकता है। सभी एंबुलेंस को नरवाना भेजा गया है। इसके अलावा रोहतक व भिवानी से भी एंबुलेंस को बुलाया गया है। पहले भी भिवानी व रोहतक से कुछ एंबुलेंस जींद लाई गई हैं।
विज्ञापन

उग्र हुए किसान आंदोलन को देखते हुए शिफ्टों में चिकित्सकों की डयूटी नागरिक अस्पताल में लगाई गई है। बुधवार को सुबह के समय एमओ डाॅ. राकेश शर्मा, डाॅ. ममीता व डाॅ. सुमीति की स्पेशल ड्यूटी लगी है। इसी तरह दोपहर बाद एमओ डाॅ. स्तुति, डाॅ. नीशु, डाॅ. प्रीति सिंधू व रात के लिए एमओ डाॅ. शुभम गर्ग, डाॅ. संदीप शर्मा, डाॅ. शुभम तैनात रहेंगे। 22 फरवरी को सुबह के समय डाॅ. राकेश शर्मा, डाॅ. ममीता, डाॅ. सुमीति, ईवनिंग शिफ्ट में डाॅ. स्तूति, डाॅ. निशू, डाॅ. प्रीति सिंधू, नाइट शिफ्ट में डाॅ. यचित, डाॅ. परमजीत, डाॅ. अमित कुमार को तैनात किया गया है। यह चिकित्सक जींद, उचाना, खरकरामजी, अलेवा, कालवा, कंडेला व सफीदों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस को भी रखा हाई अलर्ट पर
स्वास्थ्य विभाग ने दातासिंह वाला बॉर्डर पर पहले 10 एंबुलेंस लगाई थी, जिनकी संख्या बढ़ाकर अब 15 कर दी है। इसके अलावा नरवाना के नागरिक अस्पताल में 5 एंबुलेंस लगाई गई हैं। नरवाना में नहर के पास लगाए गए नाके पर भी 2 एंबुलेंस खड़ी की हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल जींद में भी 4 एंबुलेंस तैयार रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों की स्पेशल ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारियों व स्वास्थ्य स्टाफ को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। एंबुलेंस से लेकर चिकित्सकों को भी बाहर से बुलाया गया है। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।

21जेएनडी35 : नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लेते सिविल सर्जन। संवाद

21जेएनडी35 : नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लेते सिविल सर्जन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed