फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Somewhere relief from rain came disaster

बारिश से कहीं राहत ताे कहीं आई आफत

Sun, 04 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Somewhere relief from rain came disaster
जींद। भीषण गर्मी के बाद शनिवार दोपहर बाद आई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलवाई, वहीं कुछ लोगों के लिए बारिश आफत बन कर आई। शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया तो नरवाना रोड पर नगर परिषद द्वारा डाली गई पाइप लाइन की मिट्टी कई जगह से धंस गई। इसमें दो वाहन भी धंस गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जींद में 14 व जुलाना में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। अन्य जगहों पर बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से गर्मी का सितम जारी है। शनिवार को भी सुबह से ही तेज गर्मी रही। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी चढ़ा और दिन में एक बजे तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद करीब तीन बजे बारिश शुरू हुई। एक घंटे तक हुई बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर के रोहतक रोड, लक्ष्मी नगर, नरवाना रोड, शीतलपुरी कॉलोनी सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया। नरवाना पर करीब दो महीने पहले ही नगरपरिषद द्वारा पानी निकासी के लिए पाइप लाइन दबाई गई थी। इसमें गहरे गड्ढे बन गए। ऐसे में इन गड्ढों ने एक दूध सप्लाई वाली गाड़ी व एक अन्य कार धंस गई। गनीमत रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रशासन के दावों की निकली हवा
प्रशासन लंबे समय से बारिश की तैयारी का दम भर रहा था, लेकिन पहली ही बारिश ने पोल खोल दी। शहर की कई कॉलोनियों ने जलभराव हो गया। शहर में बारिश से पहले नालों व सीवर की सफाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी में गिरा निर्माणाधीन मकान
बारिश के कारण जाट स्कूल के पीछे इंदिरा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान गिर गया। मकान मालिक वजीर सिंह ने बताया कि बारिश के चलते उसके निर्माणाधीन मकान का उपरी हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई नहीं था। वजीर सिंह के अनुसार मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया जा रहा है। पिछले करीब तीन महीने से मकान का काम रूका हुआ था। इसका कारण नगरपरिषद द्वार राशि नहीं देना है। यदि मकान पूरा हो जाता तो नहीं गिरता।

धान की रोपाई बाधित
जिला में अभी तक बारिश नहीं होने से धान की रोपाई बाधित हो रही है। शनिवार को भी बारिश जींद व जुलाना में ही हुई है। ऐसे में अभी किसानों को धान की रोपाई के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed