{"_id":"5f40109d8ebc3e61e46e57e8","slug":"some-people-are-trying-to-give-political-color-to-the-factional-strike-deputy-chief-minister-jind-news-rtk569839975","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों की हड़ताल को कुछ लोग राजनीतिक रंग देने का कर रहे प्रयास ः उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों की हड़ताल को कुछ लोग राजनीतिक रंग देने का कर रहे प्रयास ः उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
खापड़ गांव में शहीद अनूप के निवास पर शोक प्रकट करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : Jind
खापड़ गांव में शहीद सैनिक अनूप सिंह के घर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शोक व्यक्त किया। सैनिक अनूप की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी।
उपमुख्यमंत्री ने कह कि शहीद सैनिक का मान-सम्मान जितना ज्यादा किया जाए वह कम है। एसडीएम उचाना की ड्यूटी लगाई गई है कि आर्मी के अधिकारियों से बातचीत करके उसके भाई को उसकी काबिलियत के अनुसार रोजगार दिलाने के लिए बातचीत की जाय। गांव की पंचायत अगर सामूहिक रूप से शहीद का स्मारक बनवाना चाहती है तो बनवा देंगे। इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कह कि कि मंडियों के आढ़तियों ने हड़ताल की है। उसे कुछ लोग राजनीतिक रंग देने में लगे हुए हैं, जबकि हमारी सरकार धान की खरीद के लिए पहले ही प्लानिंग तैयार कर चुकी है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसानों का भला ही होगा। आढ़तियों ने जिस तरह से गेहूं के सीजन में सहयोग किया था वे भविष्य में भी उसी तरह सहयोग करेंगे। आढ़तियों के हितों को लेकर निरंतर सरकार काम करेंगी।
विज्ञापन
जेजेपी की राष्ट्रीय, प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जल्द ही हम जजपा की कार्यकारिणी का गठन करेंगे। अगले सप्ताह कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, जोरा डूमरखां, प्रो. जगदीश सिहाग, विश्ववीर नंबरदार, वीरेंद्र संदलाना, वीरेंद्र कौशिक, भूरिया श्योकंद, ओमदत्त डाहोला, महीपाल खेड़ी मंसानिया, धूला राम थुआ, नरेंद्र खापड़, अजमेर वकील, नसीब घसो, अश्वनी, सूर्य देव सुदकैन, ओमदत्त डाहोला, राकेश चहल, बलवान छातर, कर्ण सिंह दरोली मौजूद रहे।
शहीद के भाई को लगाया मनरेगा में मेट
एसडीएम राजेश कोथ ने कहा कि शहीद अनूप के भाई अशोक को जब तक सरकारी नौकरी नहीं मिलती है तब तक के लिए मनरेगा में अस्थायी रूप से मेट तैनात किया गया है। लोगों ने रामदासिया चौपाल को खाली करने की मांग की थी, उनकी मांग को पूरा करने के लिए यहां पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके आदेश दे दिए गए हैं। लोगों की गली में सफाई की मांग को लेकर भी सरपंच को आदेश दे दिए गए हैं।

शहीद अनूप कुमार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।- फोटो : Jind