फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Solution camps will be held at sub-division level from 9 am to 11 am.

Jind News: उपमंडल स्तर पर सुबह नौ से 11 बजे तक लगेंगे समाधान शिविर

Tue, 11 Jun 2024 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Solution camps will be held at sub-division level from 9 am to 11 am.
जींद। सफीदों एसडीएम मनीष फोगाट ने कहा कि जनता की समस्याओं के निवारण के लिए सफीदों उपमंडल स्तर पर लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार से समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आमजन अपनी-अपनी समस्याएं रख सकते हैं, जिनका मौके पर समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। एसडीएम मनीष फोगाट ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए मुख्य सचिव कार्यालय में समाधान प्रकोष्ठ का गठन किया है। जिला और उपमंडल स्तर पर सभी कार्य दिवसों में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पुलिस, राजस्व, नगर निकाय, समाज कल्याण आदि जनकल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसके लिए सफीदों लघु सचिवालय के सभागार में स्थान चिन्हित किया गया है। इसमें कर्मचारियों की ड्यूटियां भी निर्धारित कर दी गई है। आने वाली समस्याओं के निवारण के लिए कर्मचारी मौके पर ही प्रार्थी की समस्या का समाधान करेंगे। इन शिविरों में जमीन की रजिस्ट्री, एनओसी प्राप्त करने, राशन कार्ड बनवाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे बुढ़ापा पेेंशन, दिव्यांगता और विधवा पेंशन से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed