{"_id":"688fa7f2bc0af28fa40d994c","slug":"social-justice-team-will-visit-many-villages-of-the-district-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-138744-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सामाजिक न्याय जत्था आज करेगा जिले के कई गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सामाजिक न्याय जत्था आज करेगा जिले के कई गांवों का दौरा
विज्ञापन
जींद। जनवादी महिला समिति का सामाजिक न्याय जत्था सोमवार जिले के कई गांवों में कार्यक्रम करेगा। यह जत्था सुबह 9 बजे निडाना से शुरू होगा। जत्था दोपहर को एक बजे किशनपुरा तो शाम को नरवाना में पहुंचेगा। जत्थे की तैयारी को लेकर निडाना, ललितखेड़ा, सिंधवीखेड़ा, रधाना, किशनपुरा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जलालपुर कलां और नरवाना में पर्चे और नुक्कड़ बैठक की गई।
जनवादी महिला समिति की जिला सचिव कोसिगन, जिला प्रधान आशा ने कहा कि देशभर में बढ़ रहे अंधविश्वास, नफरत, जातिवाद, सांप्रदायिकता, भेदभाव, असमानता, शोषण के खिलाफ जनवादी महिला समिति की ओर से सामाजिक न्याय जत्था चलाया जा रहा है।
इस जत्थे के माध्यम से देश की सांझी संस्कृति, सांझी विरासत और सांझे संघर्षों को सामने लाने का प्रयास भी किया जाएगा। यह जत्था प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और महिलाओं की प्रेरणा स्रोत कैप्टन लक्ष्मी सहगल को समर्पित होगा।