फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Social distancing is not visible in civil hospital

नागरिक अस्पताल में नहीं दिखाई दे रही सोशल डिस्टेंसिंग

Mon, 30 Mar 2020 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Social distancing is not visible in civil hospital
नागरिक अस्पताल में बहुत कम दूरी पर खड़े लोग। - फोटो : Jind
लॉकडाउन के बाद नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। लॉकडाउन से पहले नागरिक अस्पताल में 1200 से 1500 मरीज आते थे जो अब 700 के आसपास हैं। लॉकडाउन होने के कारण मरीजों की यह संख्या बहुत अधिक है। नागरिक अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अस्पताल प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इतना होने के बाद भी इसका अनुपालन नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में इस समय गायनी, मेडिसन तथा बच्चों की ओपीडी की जा रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 400 लोग ऐसे आते हैं जो बुखार, खांसी या जुकाम से पीड़ित हैं। यह लोग समझते हैं कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं हो गया है। चिकित्सक दवा देते समय इन लोगों की काउंसलिंग भी करते हैं। अस्पताल में पंजीकरण खिड़की पर भी लोग बहुत नजदीक खड़े होते हैं। सिक्योरिटी गार्ड के समझाने पर भी यह नहीं मानते हैं। सोमवार को नागरिक अस्पताल में 700 लोग पहुंचे। इसके अलावा 120 लोग इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed