फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Social concern family honored 7650 meritorious people

Jind News: सामाजिक सरोकार परिवार ने 7650 मेधावियों को किया सम्मानित

Mon, 02 Oct 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 02 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Social concern family honored 7650 meritorious people
01जेएनडी20: कार्यक्रम में छात्राओं को ई स्कूटी भेंट करते हुए सामजिक सरोकार परिवार संस्था के सदस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। नई अनाजमंडी में रविवार को सामाजिक सरोकार परिवार संस्था की ओर से पढ़ाई, दवाई और कमाई रैली का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 201 गांवों के 7650 छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को सम्मानित किया। जिले में प्रथम तीन स्थान पाने वाली तीन छात्राओं को ई-स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।

रैली में जनसेवक डॉ. सुरेंद्र लाठर ने कहा कि सामाजिक सरोकार परिवार संस्था ने जुलाना खंड के हर गांव में पुस्तकालय खोलें है, जोकि एक रिकार्ड है। अबतक प्रदेश इतनी बड़ी सामाजिक रैली नहीं हुई है। कहा कि अबकी बार एक और रिकार्ड 2024 में टूटेगा, जब हलके की जनता पूरे देश के रिकार्ड को तोड़ते हुए अपने उम्मीदवार को जिता कर विधानसभा में भेजेगी। जुलाना की जनता एक विधायक नहीं बल्कि सीएम चुनने का काम करेगी।
विज्ञापन


लाठर नेे कहा कि कार्यक्रम का निमंत्रण देने के दौरान रधाना गांव की ताई किताबो ने कहा कि वोट लेने के बाद कोई भी विधायक गांव में नहीं आता। उनको बताया कि संस्था ने 50 पुस्तकालय खुलवाए हैं। अगर विधायक, सांसद चाहें तो पूरे प्रदेश में हर गांव में पुस्तकालय खुल सकता है। जनता को चाहिए कि 2024 में चुनाव में जो भी वोट के लिए आए तो उससे पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जरूर मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

संस्था ने प्रस्तुत किया रिपोर्ट कार्ड

डॉ. लाठर ने कहा कि संस्था अभी तक 50 पुस्तकालय खोल चुकी है। इनमें तैयारी कर 164 युवा सरकारी नौकरी पा चुके हैं। संस्था के प्रयासों से 503 युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी मिली है। बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लाडो सरस्वती योजना शुरू की गई है। इसके तहत बूढ़ा खेड़ा लाठर और ब्राह्मणवास गांव की 1203 बेटियों को हर महीने 100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। कहा कि आज के आयोजन समेत 17650 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को सम्मानित किया जा चुका है। इसमें से 7650 को तो ही सम्मानित किया गया है। बूढाखेड़ा लाठर, किला जफरगढ़ व करसौला गांव में तीन बड़े आरओ प्लांट स्थापित किए गए हैं। कहा कि सभी ग्राम सभाओं को अपने-अपने विधायक व सांसद से रिपोर्ट कार्ड मांगने का प्रस्ताव पारित करना चाहिए। अगर जनप्रतिनिधि संस्था जितना भी करें तो प्रदेश में 5250 पुस्तकालय खुल सकते हैं। 70035 युवाओं को रोजगार मिल सकता है। 126315 बेटियों को हर महीने लाडो सरस्वती योजना की तरह प्रोत्साहन राशि मिल सकती है। 1853250 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व गुरुजन सम्मान पा सकते हैं। 315 गांवों में बड़े आरओ प्लांट लगाकर स्वच्छ पेयजल के सहारे लोगों को बीमारियों से बचाया जा सकता है। 735 परिवारों को ई-रिक्शा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इस दौरान एडीजे जसबीर कुंडू, योगी संजीव नाथ, योगी देवेंद्र नाथ, योगी बैदनाथ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस जिस अहलावत, सेवानिवृत्त आईएएस आरआर फू लिया, योगी कैलाश नाथ, श्रीश्री 1008 महंत भले गिरी, योगी सोमनाथ, योगी अरबिंद नाथ, हर्षवर्धन ढुल, विनय फ ौगाट, विरेंद्र सिवाच, उदयवीर दूहन व आलोक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed