{"_id":"c658ad5218002fce6ba02f2fbe100897","slug":"snacting-on-gun-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर कार और नकदी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर कार और नकदी लूट
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के सेक्टर नौ में हथियारबंद चार युवकों ने एक व्यक्ति से कार और हजारों रुपये की नकदी लूट ली। हथियारबंद युवक वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए।
गाड़ी लूटने की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाकाबंदी करके उनकी तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर अज्ञात चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव खोखरी निवासी अजमेर किसी कार्य के लिए बृहस्पतिवार रात को किसी कार्य के लिए सेक्टर नौ में एक निजी होटल के निकट आया हुआ था। इसी दौरान चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर पिस्तौल तान दिया।
विज्ञापन
इस दौरान लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर उसको गाड़ी से उतार दिया और उसके पास मौजूद चार हजार रुपये की नकदी व कार को लेकर फरार हो गए। जब अजमेर ने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालने का प्रयास किया, लेकिन वह उनसे बच निकलने में कामयाब हो गया। बाद में इसकी सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अजमेर की शिकायत पर अज्ञात चार युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि सेक्टर नौ में असलाह के बल पर गाड़ी लूटने का मामला सामने आया। शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।