फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Smuggler arrested with 400 grams of charas and 258 grams of heroin

400 ग्राम चरस व 258 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर काबू

Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 400 grams of charas and 258 grams of heroin
जींद। सीआईए नरवाना ने पदार्थखेड़ा गांव के पास 400 ग्राम चरस और 258 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान रेवर गांव निवासी टिंकू उर्फ जसवीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए नरवाना की टीम एएसआई श्याम लाल के नेतृत्व में खनौरी रोड पर दातावाला गांव के बस अड्डा पर मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि रेवर गांव का तस्कर बिना नंबर की बाइक पर भारी मात्रा में हेरोइन व चरस की खेप लेकर रेवर गांव से पदार्थ खेड़ा होते हुए नरवाना की तरफ सप्लाई करने की लिए जाने वाला है। टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को खुफिया सूचना बारे अवगत करवाया और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार पदार्थ खेड़ा रोड पर ट्रैप लगाया। थोड़ी देर में एक व्यक्ति काले रंग के बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। सीआईए टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 258 ग्राम हेरोइन व 400 ग्राम चरस मिली। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 28 लाख व चरस की कीमत चार लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी प मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed