फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Smoking prohibited at polling booths on voting day

Jind News: मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर धूम्रपान करना निषेध

Sun, 19 May 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Smoking prohibited at polling booths on voting day
18जेएनडी06: नागरिक अस्पताल में लोगों को जागरूक करते हुए डिप्टी सीएमओ डाॅ. रमेश पांचाल। संवाद
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार लोकसभा आम चुनाव के दौरान मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों को तंबाकू व धूम्रपान मुक्त घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि 25 मई को मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर तंबाकू उत्पाद लाने की अनुमति नहीं होगी, इसलिए सभी मतदाताओं का आह्वान है कि वे मतदान केंद्रों पर तंबाकू उत्पाद व धूम्रपान का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह पहल शुरू की गई है, क्योंकि धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर व टीबी जैसी जानलेवा बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है, इसलिए संकल्प लें कि हम धूम्रपान या अन्य तंबाकू उत्पादों का त्याग करेंगे। डीसी के आदेश पर उप सिविल सर्जन डाॅ. रमेश पांचाल ने अपनी टीम के साथ विभिन्न जगहों पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया।

18जेएनडी06: नागरिक अस्पताल में लोगों को जागरूक करते हुए डिप्टी सीएमओ डाॅ. रमेश पांचाल। संवाद

18जेएनडी06: नागरिक अस्पताल में लोगों को जागरूक करते हुए डिप्टी सीएमओ डाॅ. रमेश पांचाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed