फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SKM leaders praise role of Haryana in farmers movement

किसान आंदोलन: हरियाणा की भूमिका के कायल हुए एसकेएम नेता, जोगेंद्र उग्राह बोले- दिल्ली जाते हुए पत्थर सहे, वापसी में हुआ फूलों से स्वागत

Tue, 14 Dec 2021 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/उचाना/नरवाना(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/उचाना/नरवाना(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 10:16 PM IST
सार

हरियाणा के जींद जिले में खटकड़ टोल पर 378 दिन धरना चला। वहीं 354 दिन तक बद्दोवाल टोल पर भी किसान डटे रहे। टोल पर धरना समाप्त करवाने पहुंचे एसकेएम नेताओं  ने हरियाणा की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
SKM leaders praise role of Haryana in farmers movement
किसानों को संबोधित करते जोगेंद्र सिंह उग्राह, खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खटकड़ व बद्दोवाल टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने मंगलवार को समाप्त हो गए। दोनों ही टोल प्लाजा पर समापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें किसान नेता राकेश टिकैत, गुरमनाम सिंह चढूनी, जोगेंद्र उग्राह आदि ने शिरकत की। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आंदोलन में हरियाणा के किसानों की भागीदारी की खुले मन से तारीफ की। 

विज्ञापन


जोगेंद्र उग्राह ने कहा कि जब दिल्ली जाते समय पंजाब के किसान हरियाणा में घुसे थे तो उन्हें भारी पत्थर व पानी की बौछार मिली। लेकिन आंदोलन जीत कर लौटते समय पूरे हरियाणा में फूल बरसा कर उनका स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


किसान नेताओं ने आह्वान किया कि एक साल तक चले आंदोलन से मिली सफलता किसानों की जीत नहीं है। अभी एमएसपी, किसानों के मुकदमे, बिजली कानून सहित कई अन्य मांगें बाकी हैं। ऐसे में आंदोलन को अभी समाप्त नहीं किया गया है। इन लोगों ने आह्वान किया कि किसान अगली लड़ाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने के समापन पर आयोजित कार्यक्रमों में हजारों की तादाद में युवा, महिलाएं और पुरुष पहुंचे। किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी, विकास सींसर, हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा, पूर्व छात्र नेता कृष्ण श्योकंद सहित किसान नेता पहुंचे। इस मौके पर जोगेंद्र उग्राह, रामफल कंडेला, युद्धबीर सहरावत, जगजीत डलेवाल, अभिमन्यु कोहाड़, रवि आजाद, सुदेश गोयत, सुशील नरवाल, जयप्रकाश, बलराम कटवाल, आजाद पालवां, सिक्किम सफा खेड़ी व पूनम कंडेला मौजूद रहे।

आगे की लड़ाई के लिए भी तैयार नजर आए जींद के किसान

वहीं आंदोलन जीत की खुशी के साथ-साथ जींद जिले के किसान आगे की लड़ाई के लिए भी तैयार नजर आए। किसान नेताओं ने कहा कि अभी एमएसपी व अन्य मांगों पर सरकार की तरफ से कार्रवाई होनी है। ऐसे में यदि सरकार इन मांगों को अनदेखा करती है तो आंदोलन करना पड़ेगा। इस पर किसानों ने आश्वासन दिया कि इस बार से भी अधिक मजबूती से वे आंदोलन करेंगे।

अजय हुड्डा के गानों पर झूमे लोग     

मोदी जी थारी तोप कड़ै सैं हाम दिल्ली आगे गीत गाने वाले हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा को भी खटकड़ टोल प्लाजा पर सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगों की मांग पर हुड्डा ने गीत भी प्रस्तुत किए।

हरियाणा ने किसान आंदोलन को प्रभावी बनाया : चढूनी

बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हरियाणा ने किसान आंदोलन को प्रभावी बनाया है। जब तक एमएसपी पर किसानों को गारंटी कानून नहीं मिलता, लड़ाई समाप्त नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण भारत की एकता को जो बल मिला है। उसे और बढ़ाने के लिए अब सरकार की गलत नीतियों के साथ समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। जिसमें नशा, कन्या भ्रुण हत्या, दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed