फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Skill development will take place for five days and four hours.

Jind News: पांच दिन चार घंटे होगा कौशल विकास

Sat, 13 Jan 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Skill development will take place for five days and four hours.
12जेएनडी08: भौंगरा स्कूल में चल रहा जीवन कौशल कैंप। संवाद
उचाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा में आयोजित पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर में शुक्रवार को रिसोर्सपर्सन कटिंग, टेलरिंग अनुदेशिका रेखा रानी ने छात्राओं को योग के बारे में बताया। शिविर के को ऑर्डिनेटर रामप्रसाद ने बताया कि खंड संसाधन समन्वयक उचाना के सौजन्य से शीतकालीन अवकाश के दौरान कक्षा 9 से 12 की छात्राओं में कौशल के विकास के लिए पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन यह शिविर चार घंटे चलता है। प्रत्येक घंटे अलग-अलग विषय विशेषज्ञ कौशल विकास कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर राजेंद्र श्योकंद किशोरावस्था में बदलाव, हमारे खाने-पीने की आदत, प्राथमिक चिकित्सा उपचार विषय पर छात्राओं को प्रेरित कर रहे हैं। अंग्रेजी विषय की विशेषज्ञ अमित कुमारी भाषा की जटिलता को समझा रही हैं। इसी प्रकार बैंक विशेषज्ञ एवं बैंक मित्र मुकेश रानी ने सेविंग और बैंकिंग विषय तथा सभी प्रकार के फॉर्म भरना सिखाए। कटिंग और टेलरिंग अनुदेशिका छात्राओं में हाथ का हुनर भरने के लिए बेकार की वस्तुओं से खिलौने बनाना, पेपर कटिंग, मेहंदी, क्रोशिया, थाल, मेजपोस, हिंडई, हिंडोले बनाने का काम सिखा रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी गुलशन कुमार, कैंप इंचार्ज सुनीता देवी, प्रवीण कुमार, बंसीलाल, मंदीप कुमार, शिव कुमार, रामस्वरूप मौजूद रहे।

12जेएनडी08: भौंगरा स्कूल में चल रहा जीवन कौशल कैंप। संवाद

12जेएनडी08: भौंगरा स्कूल में चल रहा जीवन कौशल कैंप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed