फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six trains coming and going from Punjab canceled, passengers worried

Jind News: पंजाब से आने व जाने वाली छह ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

Fri, 29 Sep 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six trains coming and going from Punjab canceled, passengers worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पंजाब में किसानों के रेल रोको आंदोलन का असर जींद में दिखने लगा है। इस आंदोलन के चलते जींद-पंजाब रूट पर चलने वाली छह ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। इससे दैनिक यात्रियों से लेकर पंजाब जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अब बसों में यात्रा करनी पड़ रही है।
रेलवे के अनुसार पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते ट्रेन नंबर 14027 व 14028 फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 22485-86 मोगा इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12481 और ट्रेन नंबर 14036 धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन नंबर 14027 सुबह सात बजकर 40 मिनट पर जींद से चलकर नरवाना, टोहाना, जाखल, मानसा, बठिंडा, कोट कपुरा व फरीदकोट होते हुए दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद फिरोजपुर कैंट पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 14028 दोपहर बाद तीन बजे फिरोजपुर कैंट से चलती है, जो रात आठ बजे जींद पहुंचती है। ट्रेन नंबर 22485 मोगा इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह सात बजे नई दिल्ली से चलती है, जो शकूरबस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक होते हुए साढ़े नौ बजे जींद पहुंचती है। यहां से यह ट्रेन टोहाना, जाखल, संगरूर, धुरी व लुधियाना होते हुए दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर मोगा पहुंचती है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 22486 दोपहर बाद चार बजकर 49 मिनट पर मोगा से चलती है, जो रात पौने नौ बजे नरवाना व सवा नौ बजे जींद पहुंचती है। इसके बाद यह ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, होते हुए रात 11 बजकर 35 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 12481 श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर सवा एक बजे पुरानी दिल्ली से चलती है, जो शकूरबस्ती, बहादुरगढ़, सांपला व रोहतक होते हुए सवा तीन बजे जींद जंक्शन पर पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन नरवाना, जाखल, बठिंडा होते हुए रात आठ बजकर 35 मिनट पर श्री गंगानगर पहुंचती है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14036 धौलाधार एक्सप्रेस रात 11 बजकर 40 मिनट पर पठानकोट से चलकर लुधियाना, धुरी, संगरूर, जाखल के रास्ते नरवाना होते हुए छह बजकर 52 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, शकूरबस्ती होते हुए नौ बजकर दस मिनट पर दिल्ली पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

किसानों के आंदोलन के चलते जींद-लुधियाना रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही आंदोलन समाप्त होगा तो रूट पर ट्रेनों का संचालन सुचारू कर दिया जाएगा। फिलहाल आगामी आदेश तक छह ट्रेनें रद्द रहेंगी।-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक जींद जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed