फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six named for attacking young man

Jind News: युवक पर हमला करने के आरोप में छह नामजद

Sun, 02 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Six named for attacking young man
सफीदों। हमला कर युवक को घायल करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गांव के ही छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हाट गांव निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसका भतीजा दीपक 30 मई की शाम को छह बजे अपने पशुओं को तालाब पर लेकर गया हुआ था। इस दौरान तीर्थ के मुख्यद्वार के पास बने प्याऊ पर दीपक पानी पीने लगा तो अचानक मोहित, भज्जी, राहुल, आर्यन, रोहित, अंकुश ने तेजधार हथियारों से दीपक पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके कारण उसके भतीजे के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आई। जहां से उन्होंने दीपक को शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। सदर थाना पुलिस ने छह युवकों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed