{"_id":"68c1d22299c68239b3057650","slug":"six-drug-smugglers-travelling-in-two-cars-arrested-with-hashish-jind-news-c-199-1-sroh1006-140663-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चरस के साथ दो कार में सवार छह नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चरस के साथ दो कार में सवार छह नशा तस्कर गिरफ्तार
Thu, 11 Sep 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी07-पुलिस गिरफ्त में चरस के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : mathura
जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने ढाकल गांव के पास 1.45 किग्रा चरस के साथ दो कारों में सवार छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कैथल जिला के गांव बात्ता निवासी राहुल और अनुज, मटोर निवासी मोहित, कपिल, विनोद उर्फ चिन्नू व बालू निवासी सुमित के तौर पर हुई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए नरवाना की टीम सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार रात को हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज ढाकल के नीचे मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि स्कोर्पियो और सोनेट कार में सवार कलायत एरिया के छह नशा तस्कर थोड़ी देर बाद ढाकल से कलायत रोड पर पीर बाबा के नजदीक चरस की खरीद फरोख्त के लिए इकठ्ठा होने वाले हैं।
सीआईए टीम ने तुरंत कारवाई करते हुए पीर बाबा के पास निगरानी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद दो कार आई। दोनों कारें कलायत की तरफ से आई थी। दोनों कारों में सवार छह युवक खरीद फरोख्त के लिए बातचीत करने लगे। सीआईए टीम ने मौका देखकर छापेमारी कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन सीआईए टीम ने सभी आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। सीआईए टीम ने मौके पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर उनकी हाजिरी में आरोपियों तथा दोनों कारों की तलाशी ली तो स्कोर्पियो गाड़ी के डैश बोर्ड से कुल एक किलो 45 ग्राम चरस बरामद हुई।
सीआईए टीम इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जाएगा। उसके बाद रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी।