फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Senior citizens above 75 years of age will be honored on October 1.

Jind News: एक अक्तूबर को 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान

Fri, 25 Sep 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens above 75 years of age will be honored on October 1.
जींद। वरिष्ठ नागरिक परिषद जींद की विशेष बैठक प्रधान बूटा सिंह पूनिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें पिछली 12 सितंबर को हुई मासिक बैठक की कार्रवाई का अनुमोदन किया गया। बैठक में अक्तूबर माह में रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। शिविर के आयोजन में सुभाष ढिगाना और रेडक्रॉस के सेवानिवृत्त अधिकारी ईश्वर सिंह सांगवान का विशेष सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि एक अक्तूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर 75 वर्ष या इससे अधिक आयु के करीब 20 पुरुष और महिला वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के लिए सेक्टर-7 स्थित डे-केयर सेंटर में सुबह 11 बजे आमसभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कर्नल सुरेंद्र सिंह मोर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि सम्मानित किए जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को उचित मानदेय के साथ शॉल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। परिषद ने सभी वरिष्ठ नागरिक सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद सदस्यों के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई। बैठक में जयंती श्योकंद, सेवानिवृत्त आईएएस, कर्नल सुबे सिंह खांडा, प्रिंसिपल रविंद्र कुमार हुड्डा, डॉ. हरबंस पुनिया, वीके शर्मा, भाल सिंह कुंडू, करतार चहल सहित परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed