{"_id":"69aede1acdd5ae3ed500b659","slug":"six-day-hindi-new-writer-camp-begins-at-km-government-college-jind-news-c-199-1-jnd1010-149649-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: केएम राजकीय महाविद्यालय में छह दिवसीय हिंदी नव लेखक शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: केएम राजकीय महाविद्यालय में छह दिवसीय हिंदी नव लेखक शिविर शुरू
Tue, 10 Mar 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी21: महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत करते हुए स्टाफ सदस्य। संवाद।
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली और हिंदी शोधार्थी संघ भारत के संयुक्त तत्वावधान में छह दिवसीय हिंदीतर भाषी हिंदी नव लेखक शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जगबीर दूहन ने मुख्य अतिथियों और केरल से आए विद्यार्थियों का स्वागत किया।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि हिंदीतर भाषी क्षेत्रों में हिंदी को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से नव लेखकों को भाषा की बारीकियों, शैली और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विभिन्न विषय विशेषज्ञों का परिचय कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर लाल सिंह ने सभी विद्वानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह शिविर केरल से आए विद्यार्थियों को सृजनात्मक दिशा प्रदान करेगा और भविष्य में हिंदी साहित्य को समृद्ध करने वाले नए लेखक तैयार करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर राजेश श्योकंद और कृष्ण कुमार कनक ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर सुनील, राजवीर नैन, सुल्तान सिंह, मोहित, कविता, सुमन, उषा शर्मा, कीर्ति बेनीवाल, सुनीता (लाइब्रेरियन) सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
ये रहे मौजूद
इसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. रामनरेश मिश्र, कालिंदी कॉलेज दिल्ली की डॉ. आरती पाठक, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार की डॉ. गीतू धवन, श्री नारायण कॉलेज फॉर वूमेन कोल्लम (केरल) की हिंदी प्रोफेसर डॉ. रेशमा पीपी, राजीव गांधी बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य जसवंत सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार रामफल खटकड़, केंद्रीय हिंदी निदेशालय नई दिल्ली से अनुसंधान विशेषज्ञ पुरुषोत्तम मीणा तथा हिंदी शोधार्थी संघ भारत के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार कनक उपस्थित रहे।
कविता लेखन की बारीकियों पर डाला प्रकाश
दूसरे सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार रामफल खटकड़ ने कविता लेखन की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कविता में छंद, अलंकार, बिंब और प्रतीक के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। कालिंदी कॉलेज दिल्ली से आई डॉ. आरती पाठक ने कहानी लेखन के आधारभूत तत्वों की जानकारी दी जबकि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की डॉ. गीतू धवन ने कार्डों के माध्यम से खेल-खेल में कहानी की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का अभ्यास कराया। शिविर के अंतिम सत्र में डॉ. रामनरेश मिश्र ने साहित्य की विभिन्न विधाओं में भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला।