फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six buses will run from Jind to Delhi from today

जींद से दिल्ली के लिए आज से चलेंगी छह बसें

Tue, 03 Nov 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six buses will run from Jind to Delhi from today
जींद बस स्टैंड परिसर मंे खडी रोडवेज की बसें। - फोटो : Jind
जींद से दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। बुधवार को जींद बस स्टैंड से दिल्ली के लिए छह बसों को रवाना किया जाएगा। मंगलवार को जींद से दिल्ली के लिए सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर बस भेजी गई थी। अब यात्रियों की सुविधा के लिए जींद से दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाई गई है। बुधवार से दिल्ली के लिए जींद बस स्टैंड से छह बसें चलेंगी। सुबह पांच बजकर दस मिनट के अलावा सुबह साढ़े छह बजे, दस बजकर 20 मिनट, दस बजकर 40 मिनट पर दोपहर 12 बजे व दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर जींद से दिल्ली के लिए बस चलेंगी। लॉकडाउन से पहले जींद से दिल्ली के लिए दस से अधिक बसें चलती थीं।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया, जिसमें दिल्ली के लिए बस चलाने की अनुमति दी गई है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट की तरफ से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना के सभी नियमों का पालन करना होगा। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर को देखते हुए 2015 मॉडल से पुरानी बसों की दिल्ली में इंट्री नहीं होगी। अगर 2015 मॉडल से पुरानी बसों को दिल्ली में चलते पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

जींद से दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। बुधवार को जींद से दिल्ली के लिए छह बसें चलेंगी। अगर दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है तो मुख्यालय से निर्देश मांगा जाएगा। अगर मुख्यालय से और अधिक बसें चलाने की अनुमति मिलेगी तो और ज्यादा बसों को दिल्ली के लिए भेजा जा सकता है। फिलहाल नियमानुसार लॉकडाउन से पहले दिल्ली जाने वाली बसों की 50 प्रतिशत बसों का परिचालन करने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed