{"_id":"6662064b4368242847084904","slug":"six-accused-of-stealing-sheep-and-goats-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-118099-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भेड़-बकरी चोरी करने के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भेड़-बकरी चोरी करने के छह आरोपी गिरफ्तार
Fri, 07 Jun 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी27-पुलिस गिरफ्त में भेड़-बकरी चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
सफीदों। सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने गांव गांगोली से भेड़-बकरियां चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी बरामद की है।
आरोपियों की पहचान निर्जन नवीन उर्फ बनिया और बोहतवाला निवासी दीपक, हिसार जिला के गांव बास निवासी धर्मेंद्र, अजय, संदीप उर्फ डूप्लेसी और भिवानी जिला के पुर निवासी कुनाल के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जींद और पिल्लूखेड़ा क्षेत्र से भेड़-बकरियां चोरी करने की वारदात कबूली है।
सीआईए सफीदो के इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को गांगोली निवासी शमशेर सिंह ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके मकान के पास बाड़े से अज्ञात लोग 15-16 भेड़-बकरियां चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस पर सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे गाड़ी भी बरामद कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया तो पूछताछ में उन्होंने अन्य वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
उन्होंने पूछताछ में बताया कि हिसार जिला के गांव बास निवासी धर्मेंद्र, अजय, संदीप उर्फ डुप्लेसी भी वारदात में शामिल थे। इस पर सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने धर्मेंद्र, अजय, संदीप उर्फ डुप्लेसी को गिरफ्तार कर लिया है। गहनता से पूछताछ करने पर थाना पिल्लूखेड़ा क्षेत्र से चोरी की सात-आठ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी नवीन, दीपक, धर्मेंद्र, अजय, संदीप को जेल भेज दिया है।
इसके अलावा चार जनवरी को हैबतपुर से भेड़-बकरी चोरी करने के मामले में थाना सिविल लाइन जींद ने आरोपी भिवानी जिला के गांव पुर निवासी कुनाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।